केंद्र और राज्य के बीच विधायी शक्तियों का बंटवारा संविधान की किस अनुसूची में है?

(A) 6वीं

(B) 7वीं

(C) 8वीं

(D) 9वीं

Answer: B

भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में तीन सूचियाँ यथा- संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची दी गई हैं, जिनमें केंद्र और राज्य के मध्य विषयों का विभाजन किया गया है।

संविधान के भाग- XI में अनुच्छेद 245 से 255 तक केन्द्र-राज्य विधायी संबंधों की चर्चा की गई है।

संविधान के अनुच्छेद 249 के अनुसार, यदि राज्यसभा अपने उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के दो तिहाई बहुमत से प्रस्ताव करें कि राष्ट्र हित में यह आवश्यक या हितकर है तो संसद राज्य सूची में दिये गए किसी विषय पर कानून बना सकती है।

NOTE: भारतीय संविधान का 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। उस समय भारतीय संविधान में 8 अनुसूचियां थी। उसके बाद अलग-अलग संविधान संशोधन के द्वारा इसमें 4 अनुसूचियां और जोड़ी चाहिए और अभी वर्तमान में भारतीय संविधान में 12 अनुसूचियां हैं।