गोंड जनजाति में विवाह की कौन-सी प्रथा प्रचलित नहीं है?

[A] चढ़ विवाह

[B] पठोनी विवाह

[C] लमसेना विवाह

[D] गोल गधेड़ो विवाह

Answer: D

गोल गधेड़ो विवाह: भील समुदाय के लोग होली के पावन अवसर पर विवाह का एक दिलचस्प प्रकार गोल गधेड़ो लोक नृत्य के रूप में आयोजित होता है।

Explanation:

  • गोंड भारत की सबसे बड़ी जनजाति है इसका संबंध प्राक-द्रविड़ प्रजाति से है।
  • इतिहास में गोंड राजाओं का लिखित उल्लेख पहली बार 14 वीं शताब्दी में मिलता है।
  • ये ज़्यादातर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में पाए जाते हैं।
  • इनकी त्वचा का रंग काला, बाल काले, होंठ मोटे, नाक बड़ी व फैली हुई होती है। ये अलिखित भाषा गोंडी बोली बोलते हैं जिसका संबंध द्रविड़ भाषा से है।
  • लिंगो देव जिन्हें बड़ादेव भी कहते हैं, ये गोंड जनजाति के इष्ट देव हैं।
  • गोंड जनजाति में पठोनी विवाह, चढ़ विवाह, भगेली विवाह, लमसेना विवाह इत्यादि विवाह होते है।