चंग नृत्य राजस्थान के किस क्षेत्र से सम्बन्धित है?

(A) डूंगरपुर

(B) शेखावटी

(C) भरतपुर

(D) दौसा

Answer: B

चंग नृत्य राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र से सम्बन्धित है। यह शेखावटी क्षेत्र का पुरूष प्रधान नृत्य है।

चंग नृत्य राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में होली के दिनों में पुरुषों द्वारा किया जाता है। हर पुरुष के पास चंग होता है जिसे बजाते हुए वह वृताकार में नृत्य करते है। फिर घेरे के मध्य में झुण्ड में एकत्रित होकर धमाल व होली के गीत गाते है फिर वापस वृताकार में नृत्य करते है।

NOTE: वह नृत्य जो आम लोगों द्वारा विकसित किया जाता है, जो एक निश्चित देश या क्षेत्र के लोगों के जीवन और संस्कृति को दर्शाता है, उसे लोक नृत्य कहा जाता है।
ये बिना किसी पेशेवर प्रशिक्षण के बहुत सरल नृत्य होते हैं, और पारंपरिक संगीत के साथ किए जाते हैं।