चंद्रयान-3 को किस रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया है?

चंद्रयान-3 को LVM3-M4 रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया है।

ISRO ने 14 जुलाई, 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया है। चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को शाम 5:47 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरने की संभावनाएं जताई गई हैं।

लैंडर की सफल लैंडिंग होने के बाद भारत दुनिया का पहला ऐसा देश होगा जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करेगा

लैंडर की सफल लैंडिंग होने के बाद भारत एक नया इतिहास रचेगा। अगर सफल लैंडिंग हो जाती है तो ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अब तक ये उपलब्धि सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के पास है।