नुआखाई त्यौहार किस राज्य में मनाया जाता है?

[A] उत्तर प्रदेश

[B] उड़ीसा

[C] कर्नाटक

[D] सिक्किम

Answer: B

नुआखाई त्यौहार पश्चिमी उड़ीसा का एक प्रमुख त्यौहार है जो भाद्रपद माह में ज्योतिषियों द्वारा तय किए गए एक दिन को मनाया जाता है।

नुआखाई को ‘नुआखाई परब’ या ‘नुआकाही भेटघाट‘ भी कहा जाता है। ‘नुआ’ शब्द का अर्थ है ‘नया’ और ‘खाई’ का अर्थ है ‘भोजन’

यह एक तरह का कृषि पर्व है, जिसमें पैदा होने वाली नई फसल (धान) का स्वागत बढ़े उत्साह के साथ किया जाता है। इस दिन खीर का भोग लक्ष्मी माता को लगाया जाता है।

परंपरानुसार नया धान जिसे ‘नवन्ना’ कहा जाता है, को मां समालेश्वरी को चढ़ाया जाता है। मां समालेश्वरी को संबलपुर की मुख्य देवी माना जाता है।

इस दिन लोग संबलपुरी कपड़े पहनते हैं। संबलपुरी संगीत इस त्योहार का अभिन्न हिस्सा है और युवक और युवतियां ‘ दुल-दुली’ की थाप पर नाचते हैं।

इस दिन परिवार के सभी सदस्य नए कपड़े पहनकर एक साथ देवी समलेश्वरी की प्रार्थना करते हैं और नयी फसल से बने स्वादिष्ट व्यंजन खाते हैं। घर के छोटे सदस्य बड़े सदस्यों से आशीर्वाद लेते हैं जिसे ‘नुखाई जुहार’ कहते हैं।