पाक की खाड़ी कहां अवस्थित है?

(A) अंडमान तथा निकोबार दीपों के बीच

(B) कच्छ की खाड़ी तथा खंभात की खाड़ी के बीच

(C) मन्नार की खाड़ी तथा बंगाल की खाड़ी के बीच

(D) लक्षद्वीप तथा मालदीव के बीच

Answer: C

व्याख्या: पाक की खाड़ी भारत के तमिलनाडु राज्य और श्रीलंका के उत्तरी प्रान्त के जाफना ज़िले के बीच में स्थित एक जल संधि है। यह बंगाल की खाड़ी को मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है।

पाक जलसंधि के दक्षिणी छोर पर प्रसिद्ध राम सेतु स्थित है। हिन्दू मान्यता के अनुसार त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने अपनी वानर सेना के साथ इस पुल का निर्माण किया था, और लंका में रावण का वध करके माता सीता को ले आए थे।

अन्य जानकारी

  • 8 डिग्री चैनल– यह मिनिकॉय और मालदीव द्वीपों को अलग करता है।
  • 9 डिग्री चैनल– यह मिनिकॉय द्वीप को मुख्य लक्षद्वीप द्वीप समूह से अलग करता है।
  • 10 डिग्री चैनल– अंडमान द्वीप और कार निकोबार द्वीप समूह को अलग करता है।