प्रसिद्ध चित्रकार साहिबदीन चित्रकला की किस शैली से सम्बंधित हैं?

(A) मेवाड़

(B) मारवाड़

(C) ढूंढ़ार

(D) अलवर

Answer: A

साहिबदीन मेवाड़ चित्रकला शैली से सम्बंधित हैं। साहिबुद्दीन नामक चित्रकार महाराणाओं के व्यक्तिगत चित्र किया करता था। साहिबदीन ने रागमाला (1628), रसिकप्रिया, भगवत पुराण (1648) और रामायण का युग कांड (1652) चित्रित किया।

मेवाड़ शैली की उपशैलियां:  चावंड/ उदयपुर,नाथद्वारा ,देवगढ़ आदि।

जगत सिंह प्रथम ने चित्रों की ओबरी  का निर्माण करवाया जिसे तस्वीरां रो कारखानों  भी कहा जाता है। जगत सिंह प्रथम का काल मेवाड़ की चित्रकला का स्वर्ण काल था।

NOTE: राजस्थानी चित्र शैली का पहला वैज्ञानिक विभाजन आनंद कुमार स्वामी ने किया था। उन्होंने 1916 में राजपूत पेंटिंग नामक पुस्तक लिखी जिसमें राजस्थान की चित्रकला को राजपूत चित्रकला कहा तथा इसमें पहाड़ी चित्रकला को भी शामिल किया गया।