फीफा ने पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी-2023 का पुरस्कार किसे प्रदान किया है?

[A] एर्लिंग हालैंड

[B] स्टॉपर एडरसन

[C] लियोनेल मेसी

[D] किलियन एमबाप्पे

Answer: C

फीफा ने पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी-2023 का पुरस्कार अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को प्रदान किया है।

  • अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने पिछले चार वर्षों में तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है। उन्होंने करीबी मुकाबले में नॉर्वेजियन स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को पीछे छोड़ा।
  • पुरस्कार के लिए फीफा रेटिंग प्रणाली में मेसी और हालैंड 48-48 अंकों के साथ बराबरी पर थे। हालांकि, राष्ट्रीय टीम के कप्तानों के अधिक वोटों के कारण मेसी ने पुरस्कार जीता।
  • सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों का निर्णय राष्ट्रीय टीम के कप्तानों, कोचों, पत्रकारों और प्रशंसकों के वोटों की गिनती के बाद किया जाता है।

FIFA पुरस्कार-2023 विजेताओं की सूची

  • सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी 2023 – लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)
  • सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी 2023 – एताना बोनमती (बार्सिलोना)
  • सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच 2023 – पेप गार्डियोला (मैनचेस्टर सिटी)
  • सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच 2023 – सरीना विगमैन (इंग्लैंड)
  • सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर 2023 – स्टॉपर एडरसन (मैनचेस्टर सिटी)
  • सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर 2023 – मैरी इयरप्स (इंग्लैंड / मैनचेस्टर यूनाइटेड)

यह भी पढ़ेसर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी-2022 के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?