भारतीय इतिहास में दूसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति कौन बने हैं?

(अ) नीतीश कुमार

(ब) शिवराज सिंह

(स) नवीन पटनायक

(द) अशोक गहलोत

Answer: C

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 23 साल और 139 दिनों के कार्यकाल के साथ भारत के किसी राज्य के दूसरे सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

नवीन पटनायक ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। ओडिशा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे पटनायक ने पांच मार्च 2000 को पदभार संभाला था और वह पिछले 23 साल 139 दिन से इस पद पर हैं।

नवीन पटनायक अब सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने दिसंबर 1994 और मई 2019 के बीच 24 साल और 166 दिनों के सबसे लंबे समय तक राज्य का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड बनाया है।