भारतीय बागवानी का जनक किसे कहा जाता है?

[A] लार्ड डलहौजी

[B] कैप्टन वाटसन

[C] एम.एच. मैरीगौड़ा

[D] एम॰ एस॰ स्वामीनाथन

Answer: C

एम. एच. मैरीगौड़ा को भारत में बागवानी का जनक माना जाता है।

Explanation:

  • बागवानी कृषि की वह शाखा है जो भोजन, औषधीय प्रयोजनों और सौंदर्य संतुष्टि के लिये मनुष्यों द्वारा सीधे उपयोग किये जाने वाले गहन खेती वाले पौधों से संबंधित है।
  • यह सब्जियों, फलों, फूलों, जड़ी-बूटियों, सजावटी या विदेशी पौधों की खेती, उत्पादन और बिक्री है।
  • एल.एच. बेली को अमेरिकी बागवानी का जनक माना जाता है, और एम.एच. मैरीगौड़ा को भारतीय बागवानी का जनक माना जाता है।
  • भारत फलों और सब्जियों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। निर्यात के मामले में भारत सब्जियों में 14वें और फलों में 23वें स्थान पर है।
  • भारत में हरित क्रांति का जनक एम॰ एस॰ स्वामीनाथन को माना जाता है।