भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य किस वर्ष में जोड़े गए?

(A) 1974

(B) 1976

(C) 1978

(D) 1980

Answer: B

मौलिक कर्तव्यों को “सरदार स्वर्ण सिंह समिति” की सिफारिश पर 42वें संविधान संशोधन, 1976 द्वारा जोड़ा गया।

मौलिक कर्तव्यों को संविधान के भाग-4क के अनुच्छेद-51क में रखा गया। प्रारम्भ में मौलिक कर्तव्यों की संख्या 10 थी। वर्तमान में मौलिक कर्तव्यों की संख्या 11 है।

11वाँ मौलिक कर्तव्य 86वें संविधान संशोधन 2002 द्वारा जोड़ा गया। 6 से 14 वर्ष के बच्चों के माता पिता या संरक्षक का यह कर्तव्य है कि वह उन्हें शिक्षा का अवसर प्रदान करे।

42वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 1976

  • यह संविधान का सबसे महत्त्वपूर्ण संशोधन माना जाता है। इसे लघु संविधान के रूप में जाना जाता है।
  • इस संशोधन के तहत भारतीय संविधान में तीन नए शब्द ‘समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं अखंडता’ जोड़े गए।
  • शिक्षा, वन, वन्यजीवों एवं पक्षियों का संरक्षण, नाप-तौल और न्याय प्रशासन तथा उच्चतम और उच्च न्यायालय के अलावा सभी न्यायालयों के गठन और संगठन के विषयों को राज्य सूची से समवर्ती सूची में स्थानांतरित किया गया।
NOTE: मौलिक कर्तव्य स्वेच्छिक हैं। किसी व्यक्ति को मौलिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।