भारत के संविधान में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व शब्द किस क्रांति से लिये गए हैं?

(A) रूसी

(B) फ्रांसीसी

(C) अमेरिकी

(D) आयरिश

Answer: B

भारत के संविधान में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व शब्द फ्रांसीसी क्रांति से लिये गए हैं।

फ्रांस की राज्यक्रांति 1789 ई. में लूई सोलहवां के शासनकाल में हुई। फ्रांसीसी क्रांति ने दुनिया को स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के विचार दिए।

फ्रांस की राज्यक्रांति के समय फ्रांस में सामंती व्यूवस्था थी।

मैं ही राज्य हूं और मेरे ही शब्द कानून हैं-ये कथन लुई चौदहवां का है।

आधुनिक फ्रांस का निमार्ता नेपोलियन को माना गया है।

फ्रांस में डायरेक्टरी के शासन का अंत 1799 ई. में हुआ।

NOTE: 14 जुलाई, 1789 ई. को क्रांतिकारियों ने बास्तील के कारागृह फाटक को तोड़कर बंदियों को मुक्त कर दिया. तब से 14 जुलाई को फ्रांस में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।