राजस्थान की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष कौन थी?

(A) प्रभा ठाकुर

(B) नजमा हेपतुल्ला

(C) सुमित्रा सिंह

(D) गिरिजा व्यास

Answer: C

राजस्थान की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा सिंह थी। सुमित्रा सिंह वर्ष 2004 में 12वीं विधानसभा की अध्यक्षा बनी। सुमित्रा सिंह वर्ष 1957 में पिलानी से अखिल भारतीय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनीं। सुमित्रा सिंह नौ बार विधायक बनीं।

सुमित्रा सिंह – जन्म: 3 मई 1930 (झुंझुनू)

राजस्थान में प्रथम महिला
प्रतिभा पाटील – पहली महिला राज्यपाल
वसुन्धरा राजे सिंधिया – पहली महिला मुख्यमंत्री
यशोदा देवी – राजस्थान की पहली महिला विधायक
नगेन्द्र बाला – देश की पहली जिला प्रमुख
कुशल सिंह – पहली महिला मुख्य सचिव
कांता खतूरिया – राज्य महिला आयोग की पहली अध्यक्ष