राजस्थान महिला निधि योजना की शुरुआत कब की गई थी?

(A) 25 सितंबर, 2022

(B) 30 मई, 2023

(C) 26 अगस्त, 2022

(D) 2 फरवरी, 2023

Answer: C

26 अगस्त, 2022 को महिला समानता दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान में महिला निधि योजना की शुरुआत की गई थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2022-23 में महिला निधि की स्थापना की घोषणा की गई थी।

राजस्थान महिला निधि’ का गठन राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) के माध्यम से किया गया है।

महिला निधि योजना उद्देश्य

  • महिला निधि योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने का है।
  • महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से ऋण दिलाने, गरीब एवं सीमांत महिलाओं की आय बढ़ाने तथा कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति में सहायता के लिए राजस्थान महिला निधि की स्थापना की गई है।
  • राजस्थान महिला निधि योजना 48 घंटों के भीतर 40,000 रुपये तक और 15 दिनों के भीतर 40,000 रुपये से अधिक के ऋण जमा करने की सुविधा प्रदान करेगी।