राजस्थान में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है?

[A] दो

[B] तीन

[C] चार

[D] पांच

Answer: C

राजस्थान में अब तक चार बार राष्ट्रपति शासन लागू हो चुका है।

Explanation:

  • राजस्थान में राष्ट्रपति शासन पहली बार 13 मार्च से 26 अप्रैल, 1967 तक लागू किया गया था, उस समय मोहन लाल सुखाड़िया मुख्यमंत्री थे।
  • दूसरी बार इसे 30 अप्रैल से 21 जून 1977 तक लागू किया गया था।
  • तीसरी बार इसे 17 फरवरी से 5 जून 1980 तक लागू किया गया था।
  • चौथी बार इसे 15 दिसंबर 1992 से 3 दिसंबर 1993 तक लागू किया गया था।