राजस्थान में सोलहवीं विधानसभा की 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुए। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों में से 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुए।
- गत चुनाव में 74.71 के मुकाबले इस बार 74.96 पहुंचा मतदान प्रतिशत।
- 199 विधानसभा क्षेत्रों के 51,890 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ।
- राजस्थान में कुल मतदाताओं की संख्या 5.25 करोड़ हैI
- जैसलमेर में सर्वाधिक व पाली में सबसे कम मतदान हुआ
मतदान में टॉप 5 जिले
- जैसलमेर- 82.32%
- प्रतापगढ़- 82.07%
- बांसवाड़ा- 81.36%
- हनुमानगढ़- 81.30%
- झालावाड़-80.24%
मतदान में बॉटम 5 जिले
- पाली- 65.12%
- सिरोही- 66.92%
- करौली – 68.38%
- जालौर- 69.56%
- सवाई माधोपुर- 69.91%
राजस्थान में मतदान की गणना 3 दिसंबर को की जाएगी।
NOTE: कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर की मृत्यु के कारण श्रीकरणपुर, गंगानगर विधानसभा सीट पर चुनाव संपन्न नहीं हुए।