शिकार लोकनृत्य किस जनजाति से सम्बन्धित है?

(A) गरासिया

(B) मीना

(C) कथौडी

(D) सहरिया

Answer: D

शिकार लोकनृत्य सहरिया जनजाति से सम्बन्धित है। शिकारी नृत्य यह बारां जिले का प्रसिद्ध लोक नृत्य है। यह समूह नृत्य नहीं होकर एकल व्यक्ति नृत्य है।

सहरिया जनजाति राजस्थान राज्य की एक मात्र आदिम जाति है जिसे भारत सरकार ने आदिम जनजाति समूह (पी.टी.जी) में शामिल किया है यह बांरा जिले की किशनगंज एवं शाहबाद तहसीलों में निवास करती है।

चौरासिया पंचायत : सहरियों की सबसे बड़ी पंचायत है जिसका आयोजन सीतावाड़ी के वाल्मिकि मन्दिर में किया जाता हैं।

NOTE: सीताबाड़ी का मेला (बांरा) – यह मेला बारां जिले के सीताबाड़ी नामक स्थान पर वैषाख अमावस्या को भरता है।हाडौती आंचल का यह सबसे बडा मेला है। इसे सहरिया जनजाति का कुंभ भी कहते है।

सहरिया जनजाति (Sahariya Janjati)

परमहंस मण्डली का संबंध किस सम्प्रदाय से हैं?