अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम: ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ (Yoga for Vasudhaiva Kutumbakam) है, जो “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” के लिए हमारी साझा इच्छा का प्रतिनिधित्व करता है।

प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। वर्ष 2015 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

21 जून 2023 को 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है। योग का  अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योगाभ्यास होता आ रहा है।