अयोध्या में निर्मित राम मंदिर किस शैली में बना है?

[A] द्रविड़ शैली

[B] बेसर शैली

[C] नागर शैली

[D] पंचायततन शैली

Answer: C

अयोध्या में निर्मित राम मंदिर नागर शैली में बना है।

  • मंदिर भूमि पूजन: 5 अगस्त 2020
  • रामलाल प्राण प्रतिष्ठा: 22 जनवरी 2024
  • गर्भगृह में श्री राम का बालरूप
  • मंदिर के वास्तुकार: चंद्रकांत सोमपुरा
  • मुख्य पुजारी: आचार्य सत्येंद्र दास
  • मूर्तिकार: अरुण योगीराज

नागर शैली

  • ‘नागर’ शब्द नगर से बना है। सर्वप्रथम नगर में निर्माण होने के कारण इसे नागर शैली कहा जाता है।
  • नागर शैली उत्तर भारत में सातवीं शताब्दी के पश्चात् विकसित हुई है।
  • नागर शैली के मंदिर आधार से शिखर तक चतुष्कोणीय होते हैं।
  • नागर शैली का प्रसार हिमालय से लेकर विंध्य पर्वत माला तक देखा जा सकता है।
  • नागर शैली में शिखर अपनी ऊँचाई के क्रम में ऊपर की ओर क्रमश: पतला होता जाता है।
  • ये मंदिर उँचाई में आठ भागों में बाँटे गए हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं- मूल (आधार), गर्भगृह मसरक (नींव और दीवारों के बीच का भाग), जंघा (दीवार), कपोत (कार्निस), शिखर, गल (गर्दन), वर्तुलाकार आमलक और कुंभ (शूल सहित कलश)।