उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना विश्वविद्यालय कौन सा है?

इलाहाबाद विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।

  • इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना 23 सितंबर, 1887 में हुई थी। यह भारत के चौथे सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है।
  • यह संयुक्त प्रांत के लेफ्टिनेंट गवर्नर, सर विलियम म्योर की देख-रेख में स्थापित किया गया था।
  • NOTE: इलाहाबाद का वर्तमान नाम अब प्रयागराज है।