टीएस सिंहदेव बने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री

टीएस सिंहदेव बने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री: टीएस सिंह देव को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ चुनाव पर आयोजित चर्चा के बाद कांग्रेस हाई कमांड ने सिंहदेव  की नियुक्ति की है।

2018 में चुनाव जितने के बाद से ही भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच मुख्यमंत्री बनने को लेकर तनातनी चल रही है। बघेल और सिंहदेव के बीच ढाई-ढाई साल तक सीएम पद तय किया गया लेकिन इसे लागू नहीं किया गया।     

इस वर्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा की सभी 90 सीटों पर नवंबर 2023 में चुनाव आयोजित किए जाएंगे। वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटें जीतकर वापसी की थी, तब दोनों शीर्ष पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे थे। उस समय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे बघेल और राज्य विधानमंडल में पार्टी के तत्कालीन नेता सिंह देव ने दिल्ली में कई दिन बिताए और समाधान निकालने की कोशिश की।

टीएस सिंहदेव खेमे का कहना है कि बारी-बारी से सत्ता साझेदारी का समझौता हुआ था, जिसका पार्टी ने सम्मान नहीं किया है। ऐसे भी आरोप लगे हैं कि मुख्यमंत्री के समर्थकों ने श्री सिंह देव को कमजोर करने की कोशिश की है। इन्ही कारणों को देखते हुए कांग्रेस हाई कमांड ने टी एस सिंह देव को राज्य का उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने का फैसला लिया। 

छत्तीसगढ़ के बारे में

  • छत्तीसगढ़ की राजधानी: रायपुर
  • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल: विश्वभूषण हरिचंदन
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री: भूपेश बघेल