नाटो में शामिल होने वाला 32वां देश कौन सा है?

[A] स्वीडन

[B] मंगोलिया

[C] बेल्जियम

[D] कजाकिस्तान

Answer: A

नाटो में शामिल होने वाला 32वां देश स्वीडन है।

Explanation:

हंगरी पार्लियामेंट ने स्वीडन को NATO में शामिल करने के लिए दी मंजूरी दे दी है। इसी के साथ स्वीडन द्वारा 200 साल पुरानी गुटनिरपेक्षता की नीति का अंत हो गया है। हाल ही में स्वीडन, NATO में शामिल होने वाला 32वां देश बन गया है।

क्या है उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो)
  • उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) का गठन 1949 में सोवियत संघ के खिलाफ सामूहिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था।
  • संस्थापक सदस्य संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और कई पश्चिमी यूरोपीय राष्ट्र थे। नाटो का मुख्य एवं सैन्य मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में स्थित है।
  • अपनी स्थापना के बाद से, नाटो ने नौ बार नए सदस्यों का स्वागत किया है।
  • फिनलैंड अपने गठन के ठीक 74 साल बाद 4 अप्रैल, 2023 को नाटो में शामिल होने वाला 31वां देश था।