निम्न में से किस शहर ने वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवॉर्ड 2022 जीता है?

(A) मॉन्ट्रियल

(B) पेरिस

(C) मेल्बर्न

(D) हैदराबाद

Answer: D

हैदराबाद शहर ने वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवॉर्ड 2022 जीता है। दक्षिण कोरिया में आयोजित एक अवार्ड समारोह में दुनिया भर के शहरों में एक भारतीय शहर ने गीन सिटी का सम्मान अपने नाम कर लिया। यह समारोह 14 अक्टूबर को किया गया था। प्रतियोगियों में हैदराबाद भी शामिल था। दुनिया के ग्रीन सिटी का अवार्ड देश के एकमात्र शहर हैदराबाद को मिला। इसके अलावा लिविंग ग्रीन फार इकोनामिक रिकवरी और इनक्लूसिव ग्रोथ की श्रेणी के लिए भी हैदराबाद को ही सम्मानित किया गया। 14 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया के जेजु में इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ हार्टिकल्चर प्रोड्यूसर (AIPH) 2022 वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड समारोह का आयोजन हुआ।