प्रवासी भारतीय दिवस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1. यह दक्षिण अफ्रीका से महात्मा गांधी की वापसी को प्रतिध्वनित करने के लिये मनाया जाता है।

2. यह वर्ष 2003 से प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

3. वर्ष 2023 की थीम “प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिये विश्वसनीय भागीदार” है।

4. यह केवल अनिवासी भारतीय (NRI) को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(A) केवल 1, 2 और 4

(B) केवल 2 और 3

(C) केवल 1 और 3

(D) केवल 1, 2 और 3

Answer:  C

व्याख्या:

  • भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिये 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।
  • प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन दिवसीय 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मलेन और स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों के योगदान पर एक डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट ‘सुरक्षित जाएँ, प्रशिक्षित जाएँ’ भी जारी किया।
  • 9 जनवरी को PBD के रूप में चुना गया था क्योंकि इसी दिन वर्ष 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था।
  • वर्ष 2003 से प्रवासी दिवस मनाने की शुरुआत की गई लेकिन वर्ष 2015 में इसे संशोधित किया गया और हर दो वर्ष पर इसे मनाने का निर्णय लिया गया। यह तब एक विषय-आधारित सम्मेलन था जिसे प्रत्येक वर्ष अंतरिम अवधि के दौरान आयोजित किया जाता था।
  • PBD 2023: इसका विषय “प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के विश्वसनीय भागीदार” (Diaspora: Reliable partners for India’s progress in Amrit Kaal) है।
  • इस दिन सरकार प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार भी प्रदान करती है।
  • यह एक अनिवासी भारतीय (NRI) या भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO) और अनिवासी भारतीयों या भारतीय मूल के व्यक्तियों द्वारा स्थापित एवं संचालित एक संगठन/संस्था को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जिन्होंने विदेशों में भारत को बेहतर ढंग से समझने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है तथा भारत के चिंताओं का मूर्त रूप से समर्थन करते हैं।