भरतपुर प्रजामण्डल (1938) I Bharatpur Prajamandal

भरतपुर प्रजामण्डल (1938) I Bharatpur Prajamandal: भरतपुर रियासत में अंग्रेज सरकार की दमनकारी निति की विरोध में 1928 में भरतपुर राज्य प्रजा संघ की स्थापना की गयी।

  • हरिपुरा कांग्रेस अधिवेशन के पश्चात और भरतपुर राज्य के महाराजा की छत्रछाया में लोकतांत्रिक प्रशासन की स्थापना के उद्देश्य से 1938 में श्री किशन लाल जोशी, गोपी लाल यादव, मास्टर आदित्येंद्र और युगल किशोर चतुर्वेदी के प्रयासों से भरतपुर राज्य प्रजामंडलकी स्थापना की गईथी।
  • गोपी लाल यादव को भरतपुर प्रजा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया।
  • 1939 में इसका नाम बदलकर भरतपुर प्रजा परिषद कर दिया गया।
  • 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान प्रजामण्डल के अधिकांश नेताओं को गिरफ्तार किया गया। महिलाओं का नेतृत्व श्रीमती सरस्वती बोहरा कर रही थी।
  • 18 मार्च 1948 को भरतपुर को मत्स्य संघ में मिला दिया गया।

NOTE: भरतपुर प्रजामंडल की स्थापना रेवाड़ी (हरियाणा) में की गई थी।

FAQs

भरतपुर प्रजामंडल की स्थापना कब हुई थी?

1938 में श्री किशन लाल जोशी गोपी लाल यादव मास्टर आदित्येंद्र और युगल किशोर चतुर्वेदी के प्रयासों से भरतपुर राज्य प्रजामंडलकी स्थापना की गई थी।