भारतीय संविधान को बनाने में कितना समय लगा?

(A) 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन

(B) 1 वर्ष 10 माह और 12 दिन

(C) 2 वर्ष 10 माह और 5 दिन

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: A

भारत के संविधान के निर्माण में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। जिसे 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा पारित किया गया, तब इसमें कुल 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं। वर्तमान में संविधान में 12 अनुसूचियां हैं।

संविधान निर्माण हेतु भारतीय संविधान सभा के गठन का प्रस्ताव केबिनेट मिशन योजना 1946 के तहत् हुआ था। भारत के संविधान के निर्माण के लिए एक संविधान सभा का गठन किया गया था। जिसकी पहली बैठक 9 दिसंबर, 1946 को नई दिल्ली के Constitution हॉल में हुई थी।

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।

NOTE: भारत को दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र इसलिए कहा जाता है क्योंकि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।