भारत के पूर्वी तट पर स्थित सबसे बड़ी लैगुन झील कौन-सी है?

[A] चिल्का झील

[B] पुलिकट झील

[C] लोनार क्रेटर झील

[D] कोल्लेरू झील

Answer: A

चिल्का झील भारत के पूर्वी तट पर स्थित सबसे बड़ी लैगून झील है।

Explanation:

  • चिल्का झील भारत के ओडिशा राज्य में स्थित खारे पानी की सबसे बड़ी लैगून झील है।
  • इसे दया और भार्गवी नदी से जल प्राप्त होता है।
  • यहां पर नौसेना का प्रशिक्षण केंद्र अवस्थित है।
  • चिल्का झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी तटीय लैगून है।
  • वर्ष 1981 में चिल्का झील को रामसर कन्वेंशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व का पहला भारतीय आर्द्रभूमि नामित किया गया था।
  • चिल्का में प्रमुख आकर्षण इरावदी डॉलफिन हैं, जिन्हें अक्सर सातपाड़ा द्वीप के पास देखा जाता है।