मारिया टेल्कस (Maria Telkes)

मारिया टेल्कस (Maria Telkes): 12 दिसंबर को गूगल ने मारिया टेल्कस (Maria Telkes) पर एक डूडल बनाकर उन्हें सम्मानित किया। मारिया टेल्क्स शीर्ष वैज्ञानिकों और बायोफिजिसिस्ट थी जिन्हें ‘द सन क्वीन’ (The Sun Queen) यानि ‘सूरज की रानी’ के नाम से भी जाना जाता है।

मारिया टेल्कस का जन्म 12 दिसंबर, 1900 को बुडापेस्ट के हंगरी शहर में हुआ था और इस वर्ष उनकी 122वीं जयंती है। उनका मानना था कि सूर्य की शक्ति मानव जीवन को बदल सकती है और वह सही थी। 

वर्ष 1924 में यूनिवर्सिटी ऑफ बुडापेस्ट से पीएचडी की, इसके बाद वह संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं और वहाँ एक बायोफिजिसिस्ट के रूप में पद स्वीकार किया तथा वर्ष 1939 में उन्होंने MIT रिसर्च ग्रुप को ज्वाइन किया, जो सोलर एनर्जी पर केंद्रित था।

वर्ष 1948 में आर्किटेक्ट एलेनोर रेमंड के साथ मिलकर ऐसी प्रणाली तैयार की जो सूरज की रोशनी की गर्मी से दीवारों को गर्म रख सकती है। उन्होंने अपने शुरुआती करियर में बायोफिजिक्स पर आधारित एनर्जी पर रिसर्च किया, वह मारिया टेल्कस ही थीं, जिन्होंने सोलर पॉवर्ड डिस्टिलर से समुद्री पानी को पीने योग्य बनाया, ताकी समुद्र में खो जाने वाले सैनिक पानी पी सकें, यह मारिया टेल्कस का सबसे प्रसिद्ध आविष्कार माना जाता था।

मारिया टेल्कस ने द्वितीय विश्व युद्ध में एक वाटर डिस्टिलर विकसित करके योगदान दिया जो सौर ऊर्जा से समुद्री जल को मीठे पानी में फिल्टर करने में मदद कर सकता है जिससे सैनिकों के जीवन को बचाया जा सकता है।

उन्होंने NYU, प्रिंसटन आदि जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शोध में भी मदद की और 20 से अधिक पेटेंट प्राप्त किए और कई ऊर्जा कंपनियों के लिए सलाहकार के रूप में काम किया।