माहीगिरी जनजाति कहां निवास करती है?

माहीगिरी जनजाति के लोग मुख्यतः उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र में निवास करते है। नजीबाबाद के अलावा सहारनपुर, जलालाबाद, किरतपुर, मनेरा एवं मण्डवार में भी निवास करते है।

महीगिरी जनजाति के लोग एक विशेष प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करते है, जो खड़ी बोली से मिलती जुलती है। माहीगिरी जनजाति के लोग अपने समुदाय में ही विवाह करते है।

  • माहीगीर जनजाति के लोग मछुआरे हैं, तथा उन्हीं से अपना सम्बन्ध बताते हैं।
  • इस जनजाति के लोगों ने इस्लाम धर्म को अपना लिया है।
  • माहीगीर जनजाति के लोगों का उल्लेख महाभारत में मिलता है।
  • इस जनजाति के लोगो का मुख्य व्यवसाय मछली पालन है, एवं इसके साथ-साथ शिकार भी करते है।
  • इस जनजाति का मुख्य भोजन के रूप में मांस का प्रयोग करते है।
  • इस जनजाति का सामाजिक संगठन अति सरल होता है ये लोग अपनी आवश्यताओं की पूर्ति हेतु स्वयं साधन उपलब्ध करते है। इस जनजाति में शिक्षा का काफी अभाव है।

FAQs

Q. माहीगिरी जनजाति कहां निवास करती है?

Ans: माहीगिरी जनजाति के लोग मुख्यतः उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र में निवास करते है।

Q. माहीगिरी समाज की पंचायत में निम्नलिखित में से किसकी भूमिका प्रमुख होती है?

Ans: बादशाह और वजीर दोनों की