वर्तमान में भारत के मुख्य सूचना आयुक्त कौन है?

[A] आर. के. माथुर

[B] तपन कुमार डेका

[C] हीरालाल समरिया

[D] श्री एस. सोमनाथ

Answer: C

हीरालाल समरिया वर्तमान में भारत के मुख्य सूचना आयुक्त है।

Explanation:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 63 वर्षीय हीरालाल सामरिया को राष्ट्रपति भवन में मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई।
  • इससे पहले यशवर्धन कुमार सिन्हा इस पद पर थे जो अक्टूबर में रिटायर हुए थे।
  • हीरालाल सामरिया इस पद को संभालने वाले दलित समुदाय के पहले व्यक्ति हैं।
  • मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त तीन वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक पद पर बने रह सकते हैं।
  • आरटीआई मामलों के सर्वोच्च अपीलीय प्राधिकरण केंद्रीय सूचना आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त और अधिकतम 10 सूचना आयुक्त हो सकते हैं।
  • हीरालाल सामरिया मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले हैं। 14 सितंबर 1960 को उनका जन्म भरतपुर जिले के पहाड़ी गांव में हुआ था।