26 November 2023 | UP Current Affairs MCQ | उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 26 November 2023

26 November 2023 | UP Current Affairs MCQ: आज के आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश करंट अफेयर्स 26 नवंबर 2023 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे।

करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है। और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।

UP Current Affairs MCQ 26 November 2023

Q1. उत्तर प्रदेश के किस औद्योगिक विकास प्राधिकरण में कपिला कृषि उद्योग कंपनी द्वारा 100 करोड़ का निवेश किया जाएगा?

(a) गंगा औद्योगिक विकास प्राधिकरण

(b) गाजियाबाद औद्योगिक विकास प्राधिकरण

(c) गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण

(d) गोमती औद्योगिक विकास प्राधिकरण

Answer: C

  • इस निवेश से गोरखपुर में कृषि विकास एवं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

Q2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किस जिले से गरम भोजन योजना का शुभारंभ किया है?

(a) अयोध्या

(b) मथुरा

(c) प्रयागराज

(d) वाराणसी

Answer: A

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया। 3 से 6 वर्ष के बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • आंगनबाड़ी स्तर पर इस योजना का संचालन किया जाएगा।
  • प्रदेश के सभी 75 जिलों में आंगनबाड़ी में बच्चों को पका भोजन दिया जाएगा।

Q3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने बल्क ड्रग्स पार्क में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए सीएसआईआर व डीआरडीओ से समझौता किया है?

(a) महाराष्ट्र

(b) गुजरात

(c) झारखंड

(d) उत्तर प्रदेश 

Answer: D

Q4. उत्तर प्रदेश के किस शहर में राज्य का सबसे बड़ा प्लास्टिक कचरे से ईंधन बनाने वाला प्लांट लगाया जाएगा?

(a) बस्ती

(b) रायबरेली

(c) अयोध्या

(d) गौतम बुध नगर

Answer: C

  • उत्तर भारत का पहला सबसे बड़ा प्लास्टिक से ईंधन बनाने वाला प्लांट अयोध्या में लगाया जाएगा। इस संयंत्र में रोजाना 20 टन प्लास्टिक कचरे का निस्तारण करने के लिए दो रिएक्टर लगाए जाएंगे।

Q5. हाल ही में किस देश में आसियान भारत मिलेट महोत्सव-2023 का आयोजन किया जा रहा है?

(a) मलेशिया

(b) इंडोनेशिया 

(c) बांग्लादेश

(d) थाईलैंड

Answer: B

आसियान में भारतीय मिशन ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के साथ इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में पांच दिवसीय मिलेट्स फेस्टिवल शुरू किया। इसका उद्देश्य 10 सदस्यीय समूह के बीच बाजरा और बाजरा-आधारित उत्पादों के लिए जागरूकता बढ़ाना और बाजार तैयार करना है।

आसियान के 10 सदस्य देश इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया हैं।

  • जयंत खोबरागड़े: आसियान में भारत के राजदूत
  • भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया गया है।

Q6. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहां पर 8वें भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया है?

(a) नई दिल्ली

(b) मुंबई

(c) चेन्नई

(d) कोलकाता

Answer: A

  • केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में 8वें भारत जल प्रभाव सम्मेलन का शुभारंभ किया है। भारत जल प्रभाव सम्मेलन-2023 का विषय ‘भूमि, जल और नदियों के साथ विकास’ है।
  • इसका उद्देश्य भारत के जल क्षेत्र में गतिशील चुनौतियों और अवसरों का समाधान करने के लिये वैज्ञानिक विशेषज्ञों, हितधारकों और सरकारी प्रतिनिधियों को एकजुट करना है।