27 January 2024 | उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स | UP Current Affairs MCQ

27 January 2024 | उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स | UP Current Affairs MCQ-https://worldaffairs.myrpsc.in

UP Current Affairs MCQ 27 January 2024

27 January 2024 | UP Current Affairs MCQ: आज के आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश करंट अफेयर्स 27 जनवरी 2024 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे। यदि आप उत्तर प्रदेश में किसी भी सरकारी परीक्षा जैसे कि यूपीपीएससी, यूपीएससी, यूपीटीईटी, यूपी पुलिस आदि की तैयारी कर रहे हैं, तो करंट अफेयर आपके लिए बहुत जरूरी है।

Uttar Pradesh Current Affairs MCQ 27 January 2024 : करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है। और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।

UP Current Affairs MCQ 27 January 2024


Q1. निम्नलिखित में से किस वर्ष पुलिस एक्ट अधिनियम हुआ था?

(a) 1863

(b) 1861

(c) 1865

(d) 1857

Answer: B

☛ वर्ष 1861 में पुलिस एक्ट अधिनियम हुआ था। पुलिस एक्ट का मकसद पुलिस का पुनर्गठन करना और अपराधों का निर्धारण करना तो है ही, साथ ही अपराधों का पता लगाने के लिए पुलिस को अधिक दक्ष और मजबूत बनाना भी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस देश का सबसे बड़ा पुलिस विभाग है।

Q2. एकीकृत आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 उत्तर प्रदेश में कब प्रारंभ किया गया था?

(a) नवंबर, 2018

(b) अक्टूबर, 2018

(c) दिसंबर, 2020

(d) नवंबर, 2019

Answer: D

☛ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 अक्टूबर, 2019 को एकीकृत आपात सेवा 112 का शुभारंभ किया था। तब यूपी 112 से फायर सर्विस, एम्बुलेंस, वूमेन पावर लाइन, महिला हेल्प लाइन, सीएम हेल्पलाइन व एसडीआरएफ को जोड़ा गया था।

Q3. देश का पहला केंद्रीय पुलिस विश्वविद्यालय निम्न में से किस स्थान पर स्थापित किया जा रहा है?

(a) ग्रेटर नोएडा

(b) नई दिल्ली

(c) हैदराबाद

(d) कोलकाता

Answer: A

☛ भारत का पहला केंद्रीय पुलिस विश्वविद्यालय, ‘राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय’, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थापित किया जाएगा। यह छात्रों को औपचारिक शिक्षा कार्यक्रमों की पेशकश करेगा, जो स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरेट की उपाधि के साथ-साथ पुलिस विज्ञान में पीजी डिप्लोमा प्रदान करेगा।

Q4. आंतरिक सुरक्षा सिद्धांत के घटकों में क्या शामिल नहीं है?

(a) साइबर सुरक्षा

(b) सीमा प्रबंधन

(c) कर की चोरी

(d) केंद्र राज्य समन्वय

Answer: C

☛ आंतरिक सुरक्षा एक संप्रभु देश की आंतरिक सीमाओं के भीतर विघटनकारी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए कानून और शांति सुनिश्चित करती है।

Q5. मीसा कानून किससे संबंधित है?

(a) विदेश नीति से

(b) देश की रक्षा से

(c) आर्थिक स्तर को ऊपर उठाने से

(d) आंतरिक सुरक्षा से

Answer: D

☛ मीसा कानून (ACT) एक बड़ा कानून होता था, जिसकी शुरुआत 1971 में की गई थी। यह एक ऐसा कानून है, जो आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम के तहत भारतीय संसद द्वारा पारित किया जाने वाला क़ानून है।

मीसा एक्ट का फुल फॉर्म “Maintenance of Internal Security Act” होता है।

Q6. आंतरिक सुरक्षा अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?

(a) वर्ष 1961

(b) वर्ष 1971

(c) वर्ष 1978

(d) वर्ष 1861

Answer: B

आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम सन 1971 में भारतीय संसद द्वारा पारित एक विवादास्पद कानून था। जिसे वर्ष 1977 में जनता पार्टी सरकार द्वारा निरस्त कर दिया गया। बाद में कॉंग्रेस सरकार द्वारा पुन: NSA लाया गया।

Q7. उत्तर प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए अक्टूबर 2020 में किस विशेष अभियान को प्रारंभ किया गया था?

(a) विशेष जांच दल

(b) एंटी रोमियो स्क्वायड

(c) मिशन शक्ति

(d) डायल 112

Answer: C

☛ उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2020 में नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति की शुरुआत की थी।