27 November 2023 | UP Current Affairs MCQ | उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 27 November 2023

27 November 2023 | UP Current Affairs MCQ: आज के आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश करंट अफेयर्स 27 नवंबर 2023 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे।

करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है। और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।

Q1. हाल ही में किए गए सर्वे के अनुसार महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप की संख्या के मामले में गौतम बुद्ध नगर देश में किस स्थान पर है?

(a) पहला

(b) आठवां

(c) पांचवा

(d) दसवां

Answer: B

  • महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप की संख्या के मामले में गौतम बुद्ध नगर देश में आठवें स्थान पर है।
  • बेंगलुरु महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप की सूची में शीर्ष पर है, जहां 1,783 महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप हैं, जो उद्यमिता में लिंग विविधता के लिए अग्रणी है।
  • भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाले प्रमुख स्टार्टअप में ज़ोमैटो, बायजू, ऑफबिजनेस, अपस्टॉक्स, लेंसकार्ट और ओपन शामिल हैं।

Q2. हाल ही में किस राज्य ने पहली बार सालाना सॉफ्टवेयर निर्यात में 40 हजार करोड रुपए के आंकड़े को पार किया है?

(a) बिहार

(b) गुजरात

(c) उत्तर प्रदेश

(d) महाराष्ट्र

Answer: C

Q3. पूर्वी उत्तर प्रदेश की पहली केबल कार सेवा निम्नलिखित में से किस जनपद में प्रारंभ हुई?

(a) इटावा

(b) मिर्जापुर

(c) जौनपुर

(d) महाराजगंज

Answer: B

Q4. उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की स्थापना कब की गई?

(a) वर्ष 1976

(b) वर्ष 1972

(c) वर्ष 1978

(d) वर्ष 1981

Answer: A

  • 30 दिसंबर 1976 को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की स्थापना हुई थी, जिसमें तत्कालीन हिंदी समिति, उप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी एवं शासन की कतिपय अन्य योजनाओं का एकीकरण किया गया था।
  • यह उत्तर प्रदेश सरकार के भाषा विभाग के अधीन है।

Q5. उत्तर प्रदेश के किस जिले में ब्रज राज उत्सव-2023 का आयोजन किया जा रहा है?

(a) झांसी

(b) आगरा

(c) चित्रकूट

(d) मथुरा

Answer: D

  • 14 नवंबर से 27 नवंबर तक धौली प्याऊ मार्ग स्थित रेलवे मैदान पर ब्रज राज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ब्रज राज उत्सव का आयोजन यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद, यूपी पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।