चिल्का झील के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1. यह एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है।

2. चिल्का झील का प्रमुख आकर्षण इरावदी डॉलफिन हैं।

3. यह रामसर अभिसमय के तहत पहली नामित भारतीय आर्द्रभूमि थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(A) 1 और 2 केवल

(B) 2 और 3 केवल

(C) केवल 1 और 3

(D) 1, 2 और 3

Answer: D

चिल्का झील: ओडिशा में स्थित चिल्का झील एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है। वर्ष 1981 में चिल्का झील को रामसर अभिसमय के तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व का पहला भारतीय आर्द्रभूमि नामित किया गया था।

चिल्का में प्रमुख आकर्षण इरावदी डॉलफिन हैं जिन्हें अक्सर सातपाड़ा द्वीप के पास देखा जाता है।

लैगून क्षेत्र में लगभग 16 वर्ग किमी. में फैला नलबाना द्वीप (फारेस्ट ऑफ रीडस) को वर्ष 1987 में पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था।

चिल्का झील कैस्पियन सागर, बैकाल झील, अरल सागर, रूस के सुदूर हिस्सों, मंगोलिया के किर्गिज़ स्टेप्स, मध्य और दक्षिण-पूर्व एशिया, लद्दाख तथा हिमालय से हज़ारों मील दूर प्रवास करने वाले पक्षियों की मेज़बानी करती है।

यहाँ मौजूद विशाल मिट्टी के मैदान और प्रचुर मात्रा में मछली भंडार, पक्षियों के लिये उपयुक्त हैं।

कालिजई मंदिर– यह मंदिर चिल्का झील में एक द्वीप पर स्थित है।