चूहों वाली देवी के नाम से प्रसिद्ध लोक देवी कौनसी है?

(a) बाण माता

(b) जीण माता

(c) करणी माता

(d) शीतला माता

Answer: C

करणी माता ‘चूहों वाली देवी’ के नाम से प्रसिद्ध है।

करणी माता का मंदिर देशनोक, बीकानेर में स्थित है। करणी माता का जन्म जोधपुर जिले के सुआप गांव में मेहाजी जी चारण व देवलबाई के घर में हुआ था।

करणी माता के बचपन का नाम रिद्धि बाई था। सफ़ेद चील को करणी माता का प्रतीक माना जाता है।

करणी माता मंदिर के प्रांगण में काफी संख्या में चूहे देखने को मिलते है इसी कारण इसे चूहों का मंदिर भी कहा जाता है। मंदिर में काफी सारे काले चूहों में कुछ सफ़ेद चूहे भी हैं जिन्हे काबा कहा जाता है उनके दर्शन शुभ माने जाते है।

चैत्र व अश्विन मास के नवरात्रों में करणी माता मेला लगता है।