Exam Guide Daily MCQ PDF [Dose-2]

Exam Guide Daily MCQ PDF [Dose-2]: इस पोस्ट के माध्यम से आपको रोजाना Exam Guide Daily MCQ In Hindi उपलब्ध करवाए जाते है। यहाँ Static Gk Question, Current Affairs Quiz in Hindi के top 10 Objective MCQ in Hindi जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, Railway, Police, एवं बैंकिंग आदि में बार बार पूछे जाते है और आगामी एकदिवसीय परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण है।

Exam Guide Daily Quiz In Hindi | Exam Guide MCQ | Exam Guide Daily Dose PDF exam book pdf | Exam book in hindi | Exam Guide Rajasthan Patrika

Exam Guide Daily MCQ PDF [Dose-2]


Q1. हाल ही किस प्रदेश में कमार जनजाति को पर्यावास अधिकार मिला है?

[A] केरल

[B] बिहार

[C] कर्नाटक

[D] छत्तीसगढ़

Answer: D

  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह ”कमार” को एक विशेष तोहफा देते हुए उन्हें पर्यावास अधिकार (भ्ंइपजंज त्पहीजे) मान्यता पत्र वितरित किए।

Q2. हाल ही शोधकर्ताओं ने हिमालयी गिद्ध का कैप्टिव प्रजनन कहां पर दर्ज किया है?

[A] हरियाणा

[B] असम

[C] मध्यप्रदेश

[D] उत्तर प्रदेश

Answer: B

  • गुवाहाटी में असम राज्य चिड़ियाघर ने भारत में पहली बार कैद में दुर्ग्राह्य हिमालयी गिद्ध (जिप्स हिमालयेंसिस) का सफलतापूर्वक प्रजनन कराकर एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।

Q3. ट्रेकोमा को खत्म करने के लिए हाल ही डब्ल्यूएचओ द्वारा मान्यता प्राप्त 18वां देश कौन-सा बना है?

[A] इराक

[B] इजरायल

[C] जर्मनी

[D] ऑस्ट्रेलिया

Answer: A

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने आधिकारिक रूप से इराक को ट्रेकोमा को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में सफलतापूर्वक नष्ट करने वाले 18वें देश के रूप में मान्यता दी है।

Q4. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘सिंह सूचना’ वेब एप का अनावरण किया है?

[A] हरियाणा

[B] उत्तर प्रदेश

[C] गुजरात

[D] राजस्थान

Answer: C

  • विश्व शेर दिवस के अवसर पर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने वस्तुतः ‘लायन एंथम’ शुरू किया और ‘सिंह सूचना’ वेब ऐप का अनावरण किया।

Q5. घोटिया अम्बा का मेला किस जिले में आयोजित किया जाता है?

[A] बांसवाड़ा

[B] डूंगरपुर

[C] प्रतापगढ़

[D] अजमेर

Answer: A

घोटिया अम्बा मेला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में घोटिया नामक स्थान पर चैत्र की अमावस्या को भरता है।

Q6. छत्तीसगढ़ का गठन कब हुआ?

[A] 12 नवम्बर, 2003

[B] 1 नवम्बर, 2000

[C] 9 नवम्बर, 1999

[D] 11 नवम्बर, 2002

Answer: B

  • छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर है।
  • 1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश से 16 छत्तीसगढ़ी भाषी ज़िलों को अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया था। यह 135,190 वर्ग किमी के क्षेत्रफल के साथ भारत का 10वाँ सबसे बड़ा राज्य है।
  • यह सात राज्यों से घिरा हुआ है: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश।

Q7. ‘अप्रैल थीसिस’ किसने तैयार की थी?

[A] लेनिन

[B] ट्राटस्की

[C] स्टालिन

[D] मार्क्स

Answer: A

  • व्लादिमीर लेनिन एक रूसी कम्युनिस्ट क्रांतिकारी थे। वह बोल्शेविक पार्टी के प्रमुख थे जो 1917 की रूसी क्रांति के दौरान प्रमुखता से उभरे। बाद में लेनिन दुनिया के पहले कम्युनिस्ट राज्य सोवियत संघ के नेता बने। उन्होंने 1917 में रूसी लोगों को ‘द अप्रैल थीसिस’ प्रस्तुत की।

Q8. निम्न में से किस अंग्रेज गवर्नर जनरल ने 1911 में भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की थी?

[A] लुइस माउंटबेटन

[B] लॉर्ड कैनिंग

[C] लॉर्ड हार्डिंग

[D] वारेन हेस्टिंग्स

Answer: C

  • लॉर्ड हार्डिंग II (1910-1916): उनके शासनकाल में, ब्रिटिश भारत की राजधानी को 1911 में कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया, 1912 में राजधानी का वास्तविक स्थानांतरण।

Q9. भारत के संविधान के अनुच्छेद -75 (3) के अनुसार मंत्रिपरिषद निम्नलिखित में से किसके प्रति सामूहिक रूप से जिम्मेदार होता है?

[A] राष्ट्रपति

[B] संसद

[C] लोकसभा

[D] राज्यसभा

Answer: C

Q10. ‘जैमिनी रॉय’ ने किस क्षेत्र में खुद को प्रतिष्ठित किया?

[A] बैडमिंटन

[B] पेंटिंग

[C] थिएटर

[D] गायन

Answer: B

  • जामिनी रॉय ने चित्रकारी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। सन् 1955 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मभूषण से सम्मानित किया। वे अवनीन्द्रनाथ ठाकुर के सबसे प्रसिद्ध शिष्यों में से एक थे।