राष्ट्रीय युवा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

राष्ट्रीय युवा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?: प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

युवा दिवस मनाने की शुरुआत

UNO द्वारा साल 1984 में युवा दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

भारत में इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1985 से शुरू हुई थी। 12 जनवरी 1985 को पहली बार राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया था।

राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य

राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य भारत के युवा मन को दिशा देना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए शक्ति के रूप में एकजुट करना है। यह सामाजिक जुड़ाव तथा बौद्धिक और सांस्कृतिक एकता के सबसे बड़े प्रयासों में शामिल है। इसका लक्ष्य भारत की विविधतापूर्ण संस्कृतियों को साथ लाना और उन्हें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के एकता के सूत्र में पिरोना है।

स्वामी विवेकानंद के बारे में

12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। स्वामी विवेकानन्द का मूल नाम नरेंद्रनाथ दत्ता था। भारत में इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1985 से शुरू हुई थी। तब से हर साल इस दिन को सेलिब्रेट किया जा रहा है।

National Youth Day 2024: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी, 2024 को महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। भारत में इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1985 से शुरू हुई थी। तब से हर साल इस दिन को सेलिब्रेट किया जा रहा है।

इस वर्ष बायोडिग्रेडेबल सामग्री का उपयोग करते हुए युवा महोत्सव को हरित उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम

राष्ट्रीय युवा दिवस की इस बार थीम इट्स ऑल इन द माइंड, जिसका हिंदी में अर्थ है सब कुछ आपके दिमाग में है। विवेकानन्द की शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों, शिक्षा और चरित्र विकास को बढ़ावा देने पर था।

NOTE: 26वाँ राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2 से 16 जनवरी, 2023 तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित हुआ।