तवांग मठ I बौद्ध मठ

तवांग मठ भारत के अरुणाचल प्रदेश में स्थित एक बौद्ध मठ है। यह भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ है और ल्हासा के पोताला महल के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मठ है। यह तवांग नदी की घाटी में तवांग कस्बे के निकट स्थित है।

तवांग मठ I बौद्ध मठ-https://worldaffairs.myrpsc.in

पाँचवे दलाई लामा के सम्मान में वर्ष 1680-81 में मेराग लोद्रो ग्यामत्सो द्वारा मठ की स्थापना की गई थी।

तवांग ज़िले के बोमडिला से यह तवांग मठ 180 कि.मी. दूर है। समुद्र तल से 10 हज़ार फीट की ऊंचाई पर एक पहाड़ पर स्थित इस मठ को ‘गालडेन नमग्याल लहात्से’ के नाम से भी जाना जाता है।

तवांग तिब्बती बौद्ध धर्म का एक महत्त्वपूर्ण केंद्र है और ऊपरी अरुणाचल क्षेत्र में कुछ जनजातियाँ ऐसी हैं जिनका तिब्बत के लोगों से सांस्कृतिक संबंध है। मोनपा जनजाति तिब्बती बौद्ध धर्म का पालन करती है और तिब्बत के कुछ क्षेत्रों में भी पाई जाती है।

जब दलाई लामा 1959 में चीन के दमनकाल के दौरान तिब्बत से बच निकल भागे फिर उन्होंने तवांग के रास्ते से भारत में प्रवेश किया और कुछ समय के लिये तवांग मठ में रहे।

इस मठ का मुख्य आकर्षण यहां स्थित भगवान बुद्ध की 28 फीट ऊंची प्रतिमा और प्रभावशाली तीन तल्ला सदन है। मठ में एक विशाल पुस्तकालय भी है, जिसमें प्रचीन पुस्तक और पांडुलिपियों का बेहतरीन संकलन है। ऐसा माना जाता है कि ये पांडुलिपि 17वीं शताब्दी की है। 

मान्यता

एक मान्यता के अनुसार मठ बनाने के लिए इस स्थान का चयन एक काल्पनिक घोड़े ने किया था। तब मठ के संस्थापक मेराक लामा को मठ बनाने के लिए उपयुक्त स्थान ढूंढने में काफी कठिनाई हो रही थी। ‘ता’ का अर्थ होता है- घोड़ा और ‘वांग’ का अर्थ होता है-आशीर्वाद दिया हुआ। चूंकि इस स्थान को दिव्य घोड़े ने अपना आशीर्वाद दिया था, इस लिए इसका नाम तवांग पड़ा।

काकालिंग द्वार
  • यह मठ दूर से दुर्ग जैसा दिखाई देता है। इसके प्रवेश द्वार का नाम ‘काकालिंग’ है जो देखने में झोपडी जैसा लगता है और इसकी दो दीवारों के निर्माण में पत्थरों का प्रयोग किया गया है।

अन्‍य दर्शनीय स्‍थल

तवांग मठ से प्रकृति का मनोरम दृश्‍य मंत्रमुग्‍ध करता है। ऊंचे पहाडों और ठंडी बहती नदियों के बीच पर्यटकों को खूब मजा आता है। यहां पर अनेक स्‍थल हैं, जो प्राकृतिक सुंदरता के पास ले जाते हें। दोंग घाटी पर्यटकों के लिए बेहद सुंदर उपहार है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता अविस्‍मरणीय है। हरे-भरे वातावरण से घिरी ग्‍लो झील आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा छगलोगम, वालोंग, हवा कैंप, तेजू बोटानिकल गार्डन और तेजू पार्क घूम सकते हैं।

FAQ

तवांग मठ के संस्थापक कौन थे?

यह तवांग नदी की घाटी में तवांग कस्बे के निकट स्थित है। 300 साल पहले बने इस मठ को बौद्ध भिक्षु अंतरराष्ट्रीय धरोहर मानते हैं। इसे 1680 में मेराक लामा लोद्रे ग्यास्तो ने बनवाया।

भारत में सबसे ऊंचा मठ कौन सा है?

सही उत्तर अरुणाचल प्रदेश है। भारत का प्रसिद्ध और सबसे बड़ा बौद्ध मठ, तवांग मठ भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में तवांग जिले के तवांग शहर में स्थित है। यह भारत का सबसे बड़ा मठ है और तिब्बत के ल्हासा में पोटला पैलेस के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मठ है।

विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मठ कौन सा है?

तवांग मठ भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मठ है। यह तवांग शहर में 3000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर एक पहाड़ पर स्थित है।