विजयनगर साम्राज्य के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?

[A] विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी थी।

[B] इसकी स्थापना हरिहर बुका ने 1336 ई. में की थी।

[C] यहां के महान शासक तुलुव वंश के कृष्णदेवराय थे।

[D] कृष्णदेव राय के दरबार में आठ सर्वश्रेष्ठ कवि थे, जिन्हें अष्ट प्रधान कहा जाता है।

Answer: D

कृष्ण देवराय के दरबार में आठ सर्वश्रेष्ठ कवि थे, जिन्हें अष्टदिग्गज कहा जाता है।

Explanation:

विजयनगर साम्राज्य की स्थापना संगम वंश के शासक हरिहर और बुक्का ने 1336 ई. में की थी। विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी थी।

तुलुव वंश के शासक कृष्णदेव राय विजयनगर साम्राज्य के सबसे प्रसिद्ध राजा थे। उन्होंने 1510 A.D में शिवसमुद्रम और 1512 A.D में रायचूर पर विजय प्राप्त की थी।

कृष्ण देवराय के दरबार में आठ विद्वानों का एक समूह जिन्हें अष्टदिग्गज कहा जाता है। वे थे:

  1. अल्लासानी पेद्दन्ना-मनुचरित्रम के लेखक, उन्हें आंध्र कवि पितामह के नाम से भी जाना जाता था।
  2. नंदी थिमना-पारिजातपहरणम के लेखक।
  3. मदायागरी मल्लाना।
  4. धूर्जटी।
  5. अय्यलराजू रामभद्र कवि।
  6. पिंगली सुरान।
  7. रामराजा भूषण।
  8. तेनाली रामकृष्ण।

NOTE: मराठा शासक शिवाजी के सलाहकार परिषद को अष्ट प्रधान कहा जाता था।