पेलाग्रा से संबंधित सही कथन कौन सा है?

[A] रतौंधी एक महत्वपूर्ण लक्षण है।

[B] हृदयाघात के अधिक जोखिम का कारण होता है।

[C] यह पाइरिडॉक्सिन की कमी के कारण होता है।

[D] मुख्य रूप से मक्का, आधारित आहार से होता है।

Answer: D

Explanation:

  • ‘पेलाग्रा’ नाम इतालवी ‘पेले आगरा’ से लिया गया है जिसका अर्थ फटी या खुरदरी त्वचा है।
  • पेलाग्रा रोग आहार में बहुत कम नियासिन या ट्रिप्टोफैन होने के कारण होता है। नियासिन एक तरह की विटामिन है।
  • पेलाग्रा बीमारी आमतौर पर उन लोगो में अधिक होती है, जो कुपोषित होते है। पेलाग्रा रोग होने का मुख्य कारण शरीर में विटामिन बी -3 (Vitamin B-3) की कमी है।
  • पेलाग्रा रोग में त्वचा रोग, दस्त और डिमेंशिया जैसी समस्याएं होती हैं।

रतौंधी या नाइट ब्लाइंडनेस

  • रतौंधी या नाइट ब्लाइंडनेस (Night Blindness) आंखों से जुड़ी एक दृष्टि समस्या है। रतौंधी से पीड़ित लोग आमतौर पर कम रोशनी वाली स्थिति में या रात में ठीक से नहीं देख पाते।
  • विटामिन ए की कमी : यह रतौंधी के सबसे आम कारणों में से एक है। विटामिन ए रेटिना के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, और इसकी कमी से कम रोशनी की स्थिति में दृष्टि ख़राब हो सकती है।