इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2022 में किस राज्य ने शीर्ष स्थान हासिल किया है?

(A) महाराष्ट्र

(B) कर्नाटक

(C) उत्तर प्रदेश

(D) तमिलनाडु

Answer: B

इंडिया जस्टिस रिपोर्ट (IJR) 2022 के अनुसार, कर्नाटक ने एक करोड़ से अधिक आबादी वाले 18 बड़े और मध्यम आकार के राज्यों में न्याय प्रदान करने के संदर्भ में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2022 में तमिलनाडु को दूसरा, तेलंगाना को तीसरा और उत्तर प्रदेश को सबसे नीचे 18वाँ स्थान दिया गया है।

इंडिया जस्टिस रिपोर्ट:

  • IJR सेंटर फॉर सोशल जस्टिस, कॉमन कॉज़ और कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव के सहयोग से टाटा ट्रस्ट की एक पहल है।
  • यह पहली बार वर्ष 2019 में प्रकाशित हुई थी।
  • यह प्रत्येक राज्य के समग्र प्रदर्शन का आकलन करने हेतु पुलिस, न्यायपालिका, जेल और कानूनी सहायता जैसे कई मापदंडों पर विचार कर न्याय वितरण के संदर्भ में राज्यों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है।