अलवर के टहला में प्रारंभ होगा नवीन देवनारायण आवासीय विद्यालय -23 नवीन पद भी होंगे सृजित

18 सितम्बर, 2023 को मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने टहला (अलवर) में देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय प्रारंभ करने की स्वीकृति दी है।

प्रमुख बिन्दु

  • मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
  • यह आवासीय विद्यालय 280 की क्षमता वाला होगा तथा यह कक्षा 6 से 12 तक संचालित होगा। विद्यालय में 11वीं एवं 12वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में अध्ययन कराया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री ने इस आवासीय विद्यालय हेतु 23 नवीन पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है।
  • इन पदों में व्याख्याता के 6, वरिष्ठ अध्यापक के 2, अध्यापक लेवल-2, प्रयोगशाला सहायक तथा प्रयोगशाला सेवक के 3-3 तथा प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक ग्रेड-2, पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड-3, कनिष्ठ लेखाकार, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 एवं कनिष्ठ सहायक का 1-1 पद शामिल है।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में राज्य बजट में घोषणा की थी।