‘आधारभूत पशुपालन सांख्यिकी 2022’ में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक राज्य कौन सा है?

(A) उत्तर प्रदेश

(B) राजस्थान

(C) गुजरात

(D) मध्य प्रदेश

Answer: B

‘आधारभूत पशुपालन सांख्यिकी 2022’ में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक राज्य राजस्थान है।

केंद्रीय मंत्री (FAHD) श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने 15 मार्च 2023 को विभाग के वार्षिक प्रकाशन, ‘आधारभूत पशुपालन सांख्यिकी 2022’ का अनावरण किया।

यह प्रकाशन महत्वपूर्ण पशुधन आंकड़ों जैसे पशुधन आबादी, पशुधन उत्पादन, पशु रोग, अवसंरचना आदि जानकारियों के संदर्भ में पशुपालन क्षेत्र का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रदान करता है।

यह वर्ष 2021-22 के लिए चार प्रमुख पशुधन उत्पादों (एमएलपी) दूध, अंडा, मांस और ऊन के उत्पादन अनुमानों और एकीकृत नमूना सर्वेक्षण (आईएसएस) के अन्य तकनीकी पहलुओं के आंकड़ों का प्राथमिक स्रोत है।

NOTE: शीर्ष पांच प्रमुख दूध उत्पादक राज्य राजस्थान (15.05%), उत्तर प्रदेश (14.93%), मध्य प्रदेश (8.06%), गुजरात (7.56%) और आंध्र प्रदेश (6.97%) हैं।