आहड़ का उत्खनन कार्य किसके नेतृत्व में सम्पादित हुआ था?

 (A) वी. एन. मिश्रा

(B) वी.एस. वाकणकर

(C) एच.डी. सांकलिया

(D) बी.बी. लाल

Answer: C

आहड़ का सर्वप्रथम उत्खनन – 1953 में अक्षयकीर्ति व्यास एवं तत्पश्चात 1956 में रतनचंद्र अग्रवाल एवं 1961-62 में एच. डी. सांकलियाँ के निर्देशन में यहाँ उत्खनन कार्य हुआ।

उदयपुर जिले में स्थित आहड़ सभ्यता, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान का सभ्यता का केन्द्र था। ताम्र सभ्यता के रूप में प्रसिद्ध यह सभ्यता आयड़ नदी के किनारे मौजूद थी।

आहड़ के अन्य नाम – ताम्रवती नगरी, धूलकोट

आहड़ सभ्यता से जुड़े मुख्य स्थल
·  गिलुण्ड
·  ओझियाना
·  बालाथल
·  पछमता