इलाहाबाद का अशोक स्तंभ किसके शासनकाल के बारे में जानकारी प्रदान करता है?

(A) चंद्रगुप्त मौर्य

(B) चंद्रगुप्त प्रथम

(C) समुद्रगुप्त

(D) चंद्रगुप्त द्वितीय

Answer:  C

इलाहाबाद का अशोक स्तंभ समुद्रगुप्त की विजय और गुप्त साम्राज्य की सीमाओं का उल्लेख है।

इलाहाबाद स्तंभ शिलालेख (प्रयाग प्रशस्ति) समुद्रगुप्त द्वारा जारी किया गया था और इसकी रचना हरिसेन ने की थी।हरिसेन समुद्रगुप्त के दरबारी कवि थे।

इलाहाबाद प्रशस्ति को सर्वप्रथम इलाहाबाद के पास कौशाम्बी में अशोक स्तंभ पर अंकित किया गया था। बाद में इसे इलाहाबाद किले में स्थानांतरित कर दिया गया।

समुद्रगुप्त के अभिलेख हरिसेन द्वारा संस्कृत और ब्राह्मी लिपि में लिखे गए।

NOTE: प्रशस्ति एक स्तवन है जिसका अर्थ है “किसी की प्रशंसा में।