उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी?

[A] प्रतिभा पाटिल

[B] सरोजिनी नायडू

[C] वसुंधरा राजे सिंधिया

[D] सुचेता कृपलानी

Answer: D

सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं।

Explanation:

  • सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। उन्होंने 1963 से 1967 तक मुख्यमंत्री के रूप में काम किया था।
  • सुचेता कृपलानी ने साल 1962 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा और वह कानपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गईं, जिसेक बाद वह कैबिनेट मंत्री बनी।
  • भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री भी सुचेता कृपलानी थी।
  • सुचेता कृपलानी का जन्म 25 जून, 1908 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था।
  • मुख्यमंत्री बनने से पहले वह उत्तर प्रदेश में श्रम मंत्री भी रही थी।

प्रतिभा पाटिल– भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं।

NOTE: संविधान का अनुच्छेद 164 मुख्यमंत्री से संबंधित है, जो कि यह प्रावधान करता है कि राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाएगी।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?