उत्तर प्रदेश वन निगम की स्थापना कब की गई थी?

(A) 22 अप्रैल, 1972

(B) 25 नवंबर, 1974

(C) 25 नवंबर, 1976

(D) 20 अक्टूबर, 1975

Answer: B

उत्तर प्रदेश में वनों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए संरक्षण, विकास तथा वनोपज के वैज्ञानिक विदोहन के लिए स्थानीय प्राधिकरण के रूप में उत्तर प्रदेश वन निगम अधिनियम, 1974 के अंतर्गत 25 नवंबर, 1974 को उत्तर प्रदेश वन निगम की स्थापना की गई थी।

उत्तर प्रदेश वन निगम का मुख्यालय लखनऊ में स्थित है।