जनगणना 2011 के अनुसार किस राज्य में न्यूनतम लिंगानुपात अंकित किया गया था?

(A) हरियाणा

(B) बिहार

(C) गुजरात

(D) सिक्किम

Answer: A

जनगणना 2011 के अनुसार हरियाणा राज्य में न्यूनतम लिंगानुपात (878 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष) अंकित किया गया था।

सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य है- केरल (1084 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष)

2011 की जनगणना देश की 15वीं राष्ट्रीय जनगणना थी। जनगणना 2011, जनगणना आयुक्त श्री सी. चंद्रमौली के मार्गदर्शन में की गयी थी।

भारत के संविधान के अनुच्छेद 246 के तहत जनगणना संघ सूची का विषय है।

भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

  • सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य-बिहार (1106 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.)
  • न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य-अरुणाचल प्रदेश (17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.)
NOTE: जनसंख्या का महाविभाजन वर्ष कहलाता है- 1921