नारायण मल्हार जोशी I Narayan Malhar Joshi

नारायण मल्हार जोशी I Narayan Malhar Joshi: नाना साहब जोशी के नाम से प्रसिद्ध नारायण मल्हार जोशी का जन्म 5 जून, 1879 को महाराष्ट्र के कोलाबा जिले के गोरेगाँव में हुआ था। उनका विवाह रमाबाई  के साथ हुआ था।

❖ वर्ष 1909 में ‘भारत सेवक समाज’ के सदस्य बने तथा कई वर्षों तक इससे सम्बद्ध रहे।

❖ वे ‘बॉम्बे सोशल सर्विस लीग’, ‘रिलीज्ड पेंशन एण्ड सोसायटी’, ‘लीगल एण्ड सोसायटी’, ‘बॉम्बे प्रेसीडेन्सी सोशल रिफॉर्म एसोसिएशन’, ‘इण्डियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस’ तथा ‘सिविल लिबर्टीज यूनियन’ आदि संस्थाओं से घनिष्ठ रूप से जुड़े रहे थे। 

❖ उन्होंने वर्ष 1920 में ‘अखिल भारतीय ट्रेड युनियन कांग्रेस’ की स्थापना की तथा वर्ष 1929 तक उसके सचिव रहे।

❖ कांग्रेस में साम्यवादियों के प्रभाव के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़कर ‘ट्रेड यूनियन परिसंघ’ नामक एक नया संगठन बनाया था।

❖ वे केन्द्रीय विधानसभा, दिल्ली के निर्वाचित सदस्य भी रहे थे।

❖ एन.एम. जोशी का सबसे महत्त्वपूर्ण योगदान श्रमिक कल्याण के कार्यों तथा श्रमिक हितों के लिए संघर्ष करना था।

❖ एम.एम. जोशी ‘ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस‘ में लम्बे समय तक नरमपंथी वर्ग का नेतृत्व करते रहे।

❖ नारायण मल्हार जोशी वर्ष 1947 में ‘केन्द्रीय वेतन आयोग’ के एक सदस्य भी रहे। उन्होंने समाज सेवा में भी रुचि ली तथा महिलाओं व बच्चों हेतु कई चिकित्सालयों की स्थापना करवाई।

❖ उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए भी विद्यालयों की स्थापना करवाई थी।

❖ 30 मई, 1955 को 76 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।