निम्न में से कौन-सा विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में नहीं है?

[A] मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय

[B] वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय

[C] डॉ. राजेंद्र प्रसाद विधि विश्वविद्यालय

[D] महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

Answer: B

वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय आरा, बिहार में स्थित है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना 22 अक्टूबर 1992 को की गई थी।

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय: 2 जनवरी, 2022 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनपद मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद विधि विश्वविद्यालय: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित है।

महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय: कुशीनगर में में स्थित है। कुशीनगर महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली है।